मेरा परिचय








मेरा नाम मोती सिंह राठौड़ हैं। मैं जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के छोटे से गॉंव जोइन्तरा का रहने वाला हूँ। मैं राठौड़ कुल की खोखर खाप का राजपूत हूँ। मेरे पिताजी का नाम श्री मान भैरों सिंह जोकि भारतीय सेना में सूबेदार थे। माँ का नाम गणपत कंवर हैं। मेरी पत्नी का नाम कंचन कंवर हैं मेरे ससुराल भाटी वंश में गॉंव देवतरा जोकि जोधपुर जिले की भोपालगढ़ तहसील में हैं। मेरे ससुरजी का नाम श्री मान हरि सिंह भाटी हैं।
मेरा बचपन जब मैं 6 साल का था तब पिताजी के साथ असम से मेरी स्कूली शिक्षा शुरू हुई। मैं असम,दिल्ली,जोधपुर, के स्ट्रेल स्कूल में पढ़ा और दो वर्ष गॉंव के पास अर्थात गॉंव की स्कूल में पढ़ा।
1989 में मैं देश और दुनिया मे जानीमानी स्कूल में पढ़ा जिसका नाम चौपासनी सीनियर सकेंडरी स्कूल जिसको पोलेट नोबेल राजपुताना स्कूल में पढ़ा।
चौपासनी स्कूल से मैं दुनिया को बहुत नजदीक से जानने से का मौका मिला। चौपासनी से मैं 4 Raj Airwing NCC,जोधपुर में Flight Sargent Senior Cadet रहा  और Scout Guide वर्ल्ड जंबूरी कैम्प अटेंड भी किया। NCC में मैंने रिपब्लिक परेड़ दिल्ली को अटेंड किया व NCC की क्रॉस कन्ट्री में राजस्थान और इंडिया में दौड़ा।
1996 -1997 का साल मेरे लिए लिए अत्यंत खुशियों भरा साल रहा जिसमे 27 अप्रैल 1996 को मेरी शादी हुई,1 जनवरी 1997 को मैं भारतीय सेना के राजपुताना रेजीमेंट में लगी, 23 अगस्त 1997 को मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसका नाम लोकेंद्र सिंह हैं। 5 जनवरी 2000 को मुझे पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई पुत्री का नाम मेघा कंवर हैं। 18 अगस्त 2002 को मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसका नाम भूपेंद्र सिंह हैं।
मेरा परिवार पांच लोगों का हैं।
मैं मोती सिंह राठौड़, पत्नी कंचन कंवर,बड़ा पुत्र लोकेंद्र सिंह राठौड़, बेटी मेघा कंवर राठौड़ व सबसे छोटा पुत्र भूपेंद्र सिंह राठौड़ हैं।
किनी कारणों से मैंने ट्रेनिंग के बाद आर्मी की नॉकरीं छोड़ दी।कारण था जैसी मेहनत की थी वैसा कुछ नही मिला। में भारतीय सेना का सदैव सन्मान करता हूँ। मेरे मन मे  सदैव पुलिस में न जाने का दुख रहता हैं।
मैं मुम्बई में 1996 को मुम्बई में फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना किस्मत आजमाने भी गया। फ़िल्म निर्माण व फ़िल्म लेखक के रूप में आज भी कार्य कर रहा हूं।
मैं 2011 से 2016 तक एक राजनीतिक पार्टी में भी कार्य किया जिसका नाम जागो पार्टी में जिलाअध्यक्ष जोधपुर व राजस्थान प्रेदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी के पद पर काम किया व 2013 और 2014 में राजस्थान में विधान सभा और लोक सभा के चुनावों को कॉर्डिनेट भी किया।
2019 में मैंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक होटल कंपनी को शुरू किया जिसका नाम हैं। MOKAJI HOTELS PRIVATE LIMITED हैं। यह होटल कंपनी Hotel Mokaji Inn aur Mokaji Stay नाम से होटल व होम स्टे का बिज़नेस कर रही हैं।
मेरा लड़का लोकेंद्र सिंह राठौड़ मुम्बई में फ़िल्म उद्योग में अभिनेता और निर्देशक के रूप में कार्य कर रहा हैं। छोटा बेटा और बेटी अभी शिक्षा में हैं।
मैं लेखक के रूप में कार्य कर रहा हूँ। जिसमे फ़िल्म लेखन व ब्लॉग और अन्य तरीकों के साथ साथ मोटिवेशन स्पीकर के साथ साथ एक पुस्तक पर काम कर रहा हूँ  साथ ही जल्द ही जय माँ नागणेच्या(कुलदेवी) नामक फ़िल्म के निर्माण में लगा हुआ हूँ। इस फ़िल्म की कहानी को लिख रहा हूँ। जल्द ही इस कहानी को पूरा लेने के बाद फ़िल्म जय नागणेच्या का निर्माण शुरू करूँगा। जिसमे मैं राठौड़ कुल के सभी भामाशाह से मिलूंगा ताकि राठौड़ कुल की फ़िल्म बनकर जनता के सामने आ सके।
जय नागणेच्या जय  राठौड़ वंश  जय राजपुताना




Comments

Popular posts from this blog

राठौड़ कुल